ब्रेन इन्फेक्शन क्या होता है?HealthPlanet

Posted on Wed 14th Dec 2022 : 15:30

मस्तिष्क संक्रमण :-

मस्तिष्क में किसी तरह का संक्रमण होने से ब्रेन के कम करने के तरीके में अल्पकालिक व्यवधान उत्पन्न होता है. अगर इसे इग्‍नोर किया गया तो यह बढ़ सकता है और इंसान कोमा में जा सकता है. इसलिए अगर आपको बोलने में या बात समझाने में दिक्‍कत आ रही है तो ये ब्रेन इंफेक्‍शन की वजह हो सकता है.

हमारा मस्तिष्क स्पाइनल कॉर्ड और उसके आसपास का ढांचा विभिन्न प्रकार के रोगाणुओं से संक्रमित हो सकता है। परजीवी, कवक (फंगी) और अन्य जीव केंद्रिया तंत्रिका तंत्र (CNS) को संक्रमित कर सकते हैं। संक्रमण फैलाने वाले रोगाणु प्रभावित हिस्से में सूजन का कारण बनते हैं। संक्रमण किस हिस्से में हुआ है, उसी के आधार पर उसे अलग-अलग नाम दिए जाते हैं।


मेनिंजाइटिस एक प्रकार का संक्रमण है, जो मस्तिष्क और रीढ़ की हड्डी (मेनिंजेस) के आसपास की मेंब्रेन की सूजन का कारण बनता है। इस मेम्ब्रेन के फ्लूड को सेरेब्रोस्पाइनल फ्लूड (CSF-सीएसएफ टेस्ट) कहा जाता है। इंसेफेलाइटिस भी दिमाग की एक सूजन है। मायलिटिस (Myelitis) भी fहकीकत में स्पाइनल कॉर्ड की इनफ्लेमेशन है। एब्सेस (Abscess) भी एक संक्रमण फैलाने वाला एक पदार्थ है। साथ ही यह एक सूक्ष्म जीव हैं, जो केंद्रिय तंत्रिका तंत्र (CNS) में कही भी हो सकता है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info